Search

 
 
 

Saraikela News : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस सख्त, 4 लोगों से वसूला 40 हजार रु. जुर्माना

पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की. ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर चार चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े गए. चारों से कुल 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला.
 
जांच करती पुलिस की टीम.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू की है. एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस लगातार जांच अभियान चला रही है. इसके तहत टाटा-डोबो मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर रात विशेष वाहन चेकिंग की गई.

 

पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की. ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर चार चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े गए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों से कुल 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला.

 

अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. कई लोगों ने रास्ते में ही अपने वाहन रोक दिए और जांच से बचने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने सभी वाहनों की सघन जांच की.

 

ट्रैफिक थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता से अभियान चला रहा है.  कि शराब पीकर वाहन चलाना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा बनता है.

 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें तथा नशे की हालत में कभी वाहन न चलाएं. पुलिस ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में जिले के अलग-अलग इलाकों में भी औचक चेकिंग अभियान जारी रहेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही