Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News :  CEIR पोर्टल की मदद से 4 गुम मोबाइल बरामद, असली मालिकों को लौटाए

सरायकेला थाना पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से चार गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया है. पुलिस की इस पहल से मोबाइल मालिकों के चेहरे पर खुशी लौट आई है,
Advertisement
Advertisement
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : सरायकेला थाना पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से चार गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया है. पुलिस की इस पहल से मोबाइल मालिकों के चेहरे पर खुशी लौट आई है,

 

Uploaded Image

लोकेशन ट्रेस कर मोबइल खोज निकाला

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की और उसे खोज निकाला. इसके बाद शुक्रवार को चार मोबाइल फोन का सत्यापन करने के बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया.

 

मोबाइल मिलने पर लोगों ने जताया आभार

सभी लोगों ने खोये हुए मोबाइल फोन मिलने पर सरायकेला पुलिस की सराहना की. उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता और तकनीकी जांच की बदौलत उन्हें उनका कीमती सामान वापस मिल सका.

 

थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल गुम या चोरी हो जाए, तो वह बिना देरी किए CEIR पोर्टल www.ceir.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं. इससे मोबाइल को ट्रैक कर बरामद करने में काफी सुविधा होती है.

 

विनय कुमार ने लोगों से अपने मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखने और मोबाइल गुम होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की भी अपील की. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही