Search

 
 
 

Saraikela News : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म मामले में थानेदार समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela News: महिला का आरोप है कि इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद सिपाही नीरज लकड़ा उसे थाने के एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
 
गम्हरिया थाना.
  • आरोपी सिपाही गिरफ्तार

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घरेलू विवाद की शिकायत लेकर न्याय मांगने थाने पहुंची महिला ने ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. वहीं, आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, गम्हरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला गुरुवार को पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी. महिला का आरोप है कि इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद सिपाही नीरज लकड़ा उसे थाने के एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. थाने के अंदर हुई इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.


मामले की जांच के लिए एसपी के निर्देश पर सरायकेला एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. शुक्रवार देर रात एसडीपीओ पुलिस टीम के साथ गम्हरिया थाना पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. जांच के लिए उस कमरे को सील कर दिया गया, जहां कथित तौर पर घटना हुई थी. पुलिस टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए.


वहीं, इस मामले में लापरवाही के आरोप में गम्हरिया थाना प्रभारी संजय प्रसाद, सब इंस्पेक्टर मनोज साहू, अनिरुद्ध सिंह और आरक्षी संतोष राय को निलंबित कर दिया गया है.

 

एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी सिपाही नीरज लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही