Search

 
 
 

Saraikela News: राजनगर के बाना टांगरानी से 55 कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना

जिले के राजनगर प्रखंड के बाना टांगरानी, कांकी हमंदा स्थित बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में 55 कांवरियों का जत्था रविवार को बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुआ. समिति के सदस्यों ने बताया कि सभी कांवरिया सोमवार को सुल्तानगंज से गंगाजल उठाकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ पैदल कांवर यात्रा शुरू करेंगे.
 

Rajnagar/ Seraikela-Kharsawan: जिले के राजनगर प्रखंड के बाना टांगरानी, कांकी हमंदा स्थित बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में 55 कांवरियों का जत्था रविवार को बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुआ. समिति के सदस्यों ने बताया कि सभी कांवरिया सोमवार को सुल्तानगंज से गंगाजल उठाकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ पैदल कांवर यात्रा शुरू करेंगे.

 

इसे भी पढ़ें:

 

श्रद्धालु कई दिनों की पैदल यात्रा पूरी कर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे. रवाना होने से पहले सभी कांवरियों की सुखद एवं मंगलमय यात्रा के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा और "बोल बम" तथा "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा.

 

इस अवसर पर बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष बाबूलाल प्रधान, सचिव पंचानन महतो एवं कोषाध्यक्ष मंटू महतो सहित समिति के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने कांवरियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफल एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही