Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News: सड़क किनारे खड़े भारी वाहन ने ली एक और जान, पामपाड़ा पेट्रोल पंप बना हादसों का अड्डा

सरायकेला थाना क्षेत्र के पांपड़ा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रेलरों का खौफ एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ. जहां शनिवार शाम 7:30 बजे पांपड़ा पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई
Advertisement
Advertisement
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: सरायकेला थाना क्षेत्र के पांपड़ा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रेलरों का खौफ एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ. जहां शनिवार शाम 7:30 बजे पांपड़ा पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार 36 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है.

 Uploaded Image

हादसे में जान गंवाने वाला शख्स

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंप के आसपास रोजाना दर्जनों भारी वाहन अवैध रूप से खड़े रहते हैं, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण यह इलाका लगातार हादसों का गवाह बनता जा रहा है.


मृतक की पहचान मुड़कुम पंचायत के जोरडीहा गांव निवासी बुधन सिंह पूरती (36 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं दूसरा युवक अचेत अवस्था में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.

 

इसे भी पढ़ें:


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक बाइक से चाईबासा से सरायकेला की ओर आ रहे थे. अंधेरा होने और सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं रहने के कारण बाइक चालक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को समय पर नहीं देख सका. तेज रफ्तार बाइक सीधे ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.


घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बुधन सिंह पूरती को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक का इलाज जारी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. लोगों का कहना है कि पामपाड़ा पेट्रोल पंप के आसपास लंबे समय से दर्जनों ट्रेलर और भारी वाहन सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े किए जाते हैं. इससे सड़क संकरी हो जाती है और रात के समय दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.


ग्रामीणों का कहना है कि यह पहला हादसा नहीं है. इससे पहले भी इसी स्थान पर कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है. इसके बावजूद अवैध पार्किंग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.


स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की कि पामपाड़ा पेट्रोल पंप के आसपास सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रेलरों एवं अन्य भारी वाहनों के खिलाफ तत्काल अभियान चलाया जाए. साथ ही इस क्षेत्र में नियमित निगरानी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह की त्रासदी का सामना न करना पड़े.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही