Search

 
 
 

Saraikela News: सरायकेला रथ मेला में टला हादसा, महिला के साड़ी में लगी आग, टाइगर जवान ने बचाई जान

सरायकेला जगन्नाथ रथ मेला में मंगलवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब मौसीबाड़ी में प्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना के दौरान एक महिला श्रद्धालु की साड़ी के पल्लू में अचानक आग लग गई.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: सरायकेला जगन्नाथ रथ मेला में मंगलवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब मौसीबाड़ी में प्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना के दौरान एक महिला श्रद्धालु की साड़ी के पल्लू में अचानक आग लग गई. मौके पर मौजूद झारखंड जगुआर के टाइगर जवान अनिल ने अपनी जान की परवाह किए बिना तत्काल आग बुझाकर महिला की जान बचा ली. इस दौरान उनका हाथ भी झुलस गया.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, पंडरा गांव की श्रद्धालु संगीता प्रजापति मौसीबाड़ी में भगवान जगन्नाथ की पूजा कर रही थीं. इसी दौरान अगरबत्ती और दीया जलाते समय उनकी साड़ी का पल्लू आग की चपेट में आ गया. देखते ही देखते आग फैलने लगी, जिससे पूजा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात टाइगर जवान अनिल तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने बिना किसी देरी के महिला के कपड़ों में लगी आग बुझा दी. इस साहसिक प्रयास में उनका हाथ झुलस गया, लेकिन उन्होंने महिला को सुरक्षित बचा लिया और बड़ा हादसा होने से रोक दिया. घटना के बाद मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने टाइगर जवान अनिल की बहादुरी और तत्परता की जमकर सराहना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही