Search

 
 
 

Saraikela News: नीमडीह में अवैध शराब भट्टी पर कार्रवाई, 50 लीटर शराब जब्त, संचालक फरार

Saraikela News: अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग ने शनिवार को नीमडीह थाना क्षेत्र के पुरीयारा गांव में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान मौके से 50 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई. वहीं, शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 600 किलोग्राम जावा महुआ भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.
 
अवैध शराब भट्टी किया नष्ट

Saraikela News: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में टीम ने नीमडीह थाना क्षेत्र के पुरीयारा गांव में छापेमारी की. इस दौरान अवैध रूप से चलाई जा रही चुलाई शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया.


इसे भी पढ़ें:

 

छापेमारी के दौरान मौके से 50 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई. वहीं, शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 600 किलोग्राम जावा महुआ भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

 

उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, टीम को मौके पर पहुंचते देख भट्टी संचालक अरुण गोप फरार हो गया. उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.

 

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है. आगे भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही