Search

 
 
 

Saraikela News :  ढाबों व फैमिली रेस्टोरेंट में प्रशासन का औचक निरीक्षण, शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और सेवन को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार देर शाम उत्पाद विभाग की टीम ने सिनी क्षेत्र के आसपास कई ढाबों और फैमिली रेस्टोरेंट में औचक जांच अभियान चलाया.
 

Saraikela :  उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और सेवन को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार देर शाम उत्पाद विभाग की टीम ने सिनी क्षेत्र के आसपास कई ढाबों और फैमिली रेस्टोरेंट में औचक जांच अभियान चलाया.

 

उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान शीतल छाया, मां संध्या समेत आसपास के करीब पांच से छह ढाबों और रेस्टोरेंट की जांच की गई. टीम ने प्रतिष्ठानों में शराब से जुड़ी गतिविधियों की जांच करते हुए संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों और फैमिली रेस्टोरेंट में किसी भी हालत में शराब का सेवन नहीं होने दिया जाए.

 

जांच के दौरान अधिकारियों ने होटल और ढाबा संचालकों को उत्पाद अधिनियम के नियमों की जानकारी भी दी. साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर किसी प्रतिष्ठान में अवैध शराब का भंडारण, बिक्री या सेवन पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

उत्पाद विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ आगे भी लगातार सघन जांच अभियान चलाया जाएगा. प्रशासन ने होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों से कानून व्यवस्था और सामाजिक मर्यादा बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है.

 

जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर कहीं अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या सेवन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत उत्पाद विभाग को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही