Search

Saraikela News : अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, 48,300 घनफीट बालू व बिना चालान वाहन जब्त

Saraikela : जिले में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने गुरुवार को कार्रवाई की. उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में ईचागढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की. इस दौरान 48,300 घनफीट अवैध बालू जब्त किया गया. इसके अलावा बिना वैध परिवहन चालान के पत्थर ले जा रहे वाहन को भी जब्त किया गया.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े...

अभियान के दौरान सबसे पहले ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोड़ो, जारागोडीह व वीरडीह बालू घाटों का औचक निरीक्षण किया गया. जांच के दौरान विभिन्न जीआर स्थलों पर करीब 38,100 घनफीट बालू अवैध रूप से भंडारित मिला,  जिसे प्रशासन ने जब्त कर लिया.

इसके बाद टीम ने चौका थाना क्षेत्र के चांदुडीह गांव में भी छापेमारी की. करीब 10,200 घनफीट अवैध रूप से रखा गया बालू बरामद हुआ. इस कार्रवाई के साथ जिले में चार अलग-अलग स्थानों से कुल 48,300 घनफीट अवैध बालू जब्त किए गए.

कार्रवाई के दौरान चौका-पातकुम सड़क पर वाहन संख्या JH05CA6325 को रोका गया. जांच में वाहन बिना वैध परिवहन चालान के पत्थर ले जा रहा था. इसके बाद वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए चौका थाना के हवाले कर दिया गया.

जिला प्रशासन ने बताया कि जब्त किए गए बालू का नियमानुसार ई-ऑक्शन कराया जाएगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन, अवैध भंडारण व बिना अनुमति खनिज परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा.

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही