Search

 
 
 

Saraikela News: राजनगर के नए थाना प्रभारी का आजसू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Saraikela News: बैठक में राजनगर क्षेत्र की सामाजिक एवं जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की गई. आजसू नेताओं और थाना प्रभारी ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस और आम लोगों के बीच सहयोग एवं संवाद को जरूरी बताया.
 
नए थाना प्रभारी का स्वागत

Saraikela News: राजनगर थाने में पदस्थापित नए थाना प्रभारी सोनू कुमार से शुक्रवार को आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर स्वागत किया. पार्टी नेताओं ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.


इसे भी पढ़ें:


मुलाकात के दौरान आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप महतो, जिला सचिव सहदेव महतो, पंचायत प्रभारी सुखदेव महतो, पंचायत प्रभारी बैधनाथ महतो, श्रवण महतो और गुरुचरण महतो मौजूद रहे.


बैठक में राजनगर क्षेत्र की सामाजिक एवं जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की गई. आजसू नेताओं और थाना प्रभारी ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस और आम लोगों के बीच सहयोग एवं संवाद को जरूरी बताया.


इस दौरान खास तौर पर युवाओं को नशे से दूर रखने, नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर चर्चा हुई. आजसू कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को सामाजिक स्तर पर हरसंभव सहयोग देने की बात कही.


थाना प्रभारी सोनू कुमार ने भी क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही