Search

 
 
 

Saraikela News: सोनारडीह में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, SDO के आदेश पर हटाई चारदीवारी व छज्जा

सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत एदल पंचायत के सोनारडीह गांव में बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान अंचल प्रशासन और पुलिस बल की उपस्थिति में सड़क तथा सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया.
 

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत एदल पंचायत के सोनारडीह गांव में बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान अंचल प्रशासन और पुलिस बल की उपस्थिति में सड़क तथा सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया. गांव के तालाब तक जाने वाले सार्वजनिक मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा चारदीवारी का निर्माण कर लिया गया था. 


वहीं, उसके भाई द्वारा घर का छज्जा सड़क की ओर बढ़ा दिया गया था, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही थी. इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने वर्ष 2023 में अंचल कार्यालय में आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी.

 

मामला अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने स्थल का निरीक्षण किया. जांच के उपरांत चारदीवारी और छज्जा हटाने का आदेश जारी किया. इसी आदेश के अनुपालन में बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया और सार्वजनिक मार्ग को अवरोध-मुक्त कराया.

 

कार्रवाई के दौरान जिन लोगों की चारदीवारी और निर्माण हटाए गए, उन्होंने हल्का विरोध भी दर्ज कराया. संबंधित पक्ष का कहना था कि यदि उन्हें पर्याप्त समय दिया जाता तो, वे स्वयं ही निर्माण हटा लेते. जिससे अनावश्यक क्षति से बचा जा सकता था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सड़क के दूसरी ओर स्थित अन्य अतिक्रमणों पर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की.

 

इस संबंध में अंचल अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि पूरी कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश के अनुपालन में की गई है. उन्होंने लोगों से सरकारी भूमि, सड़क तथा सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि भविष्य में भी अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध निर्माण करने वालों को ऐसी स्थिति में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही