Search

 
 
 

Saraikela News: आठ महीने से हेंसल क्षेत्र में लाभुकों को पेंशन का इंतजार

Saraikela News: लाभुकों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से नियमित रूप से पेंशन मिलती रही है, लेकिन पिछले करीब आठ महीनों से उनके खाते में पेंशन की राशि नहीं पहुंची है. प्रत्येक माह पेंशन आने की उम्मीद में वे बैंक का चक्कर लगाते हैं, लेकिन खाते में राशि नहीं मिलने पर निराश होकर वापस लौटना पड़ता है.
 
लाभुकों ने पेंशन देने की मांग की

Saraikela News: राजनगर प्रखंड के हेंसल क्षेत्र में पिछले करीब आठ महीने से पेंशन की राशि नहीं मिलने का मामला सामने आया है. पेंशन पर निर्भर बुजुर्ग, दिव्यांग एवं असहाय लोगों में इसे लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को कई लाभुकों ने प्रशासन से अपनी लंबित पेंशन राशि का भुगतान जल्द कराने की गुहार लगाई.


इसे भी पढ़ें:

 

लाभुकों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से नियमित रूप से पेंशन मिलती रही है, लेकिन पिछले करीब आठ महीनों से उनके खाते में पेंशन की राशि नहीं पहुंची है. प्रत्येक माह पेंशन आने की उम्मीद में वे बैंक का चक्कर लगाते हैं, लेकिन खाते में राशि नहीं मिलने पर निराश होकर वापस लौटना पड़ता है. उनका कहना है कि यह सिलसिला लगातार कई महीनों से जारी है.


बुजुर्ग एवं दिव्यांग लाभुकों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उम्र और शारीरिक असमर्थता के कारण बार-बार प्रखंड और अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना उनके लिए आसान नहीं है. पेंशन की छोटी-सी राशि ही उनके रोजमर्रा के खर्च में बड़ा सहारा बनती है. ऐसे में आठ महीने तक राशि नहीं मिलने से उनकी आर्थिक परेशानी और बढ़ गई है.

 

लाभुकों का कहना है कि पेंशन की राशि भले ही सीमित हो, लेकिन जरूरतमंदों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है. इसी राशि से दवा, भोजन और रोजमर्रा की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही