Search

 
 
 

Saraikela News :खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, बिजली कर्मी की मौत

हादसा रात करीब 11 बजे डीसी ऑफिस के सामने स्थित टीवीएस शोरूम के पास हुआ. सड़क किनारे ब्रेकडाउन ट्रेलर पहले से खड़ा था. रात में ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे गुरु चरण सरदार को खड़ा ट्रेलर दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक सीधे उससे जा टकराई.
 
मृत चरण सरदार (फाइल फोटो).

Saraikela : सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात सड़क हादसे में बिजली विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई. मृतक की पहचान साहेबगंज निवासी गुरु चरण सरदार (28 वर्ष) के रूप में हुई है. वह सरायकेला विद्युत उप केंद्र में कार्यरत था.

 

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 11 बजे डीसी ऑफिस के सामने स्थित टीवीएस शोरूम के पास हुआ. सड़क किनारे ब्रेकडाउन ट्रेलर पहले से खड़ा था. रात में ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे गुरु चरण सरदार को खड़ा ट्रेलर दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक सीधे उससे जा टकराई. हादसे में गुरु चरण सरदार गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

गुरु चरण सरदार अविवाहित थे. उनकी मौत की खबर से परिवार, रिश्तेदारों व सहकर्मी मर्माहत हैं. सोमवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही