Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : राजनगर में पेट्रोल की कालाबाजारी, 200 रुपये लीटर तक बिक रहा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांवों में पेट्रोल 150 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति लीटर तक बेचा जा रहा है. पेट्रोल की कमी के कारण ग्रामीण मजबूरी में महंगे दामों पर  खरीदने को विवश हैं.
Advertisement
Advertisement
पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की भीड़.

 

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड में पेट्रोल संकट के बीच अब कालाबाजारी की शिकायतें भी तेजी से सामने आने लगी हैं. हालांकि पेट्रोल पंपों पर सरकारी दर पर ही पेट्रोल दिया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग बड़ी मात्रा में पेट्रोल खरीदकर गांवों में ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं. आरोप है कि गांवों में 150 से 200 रुपए लीटर तेल ब्लैक में बेचा जा रहा है. 

 

जानकारी के अनुसार राजनगर, छोटासिजुलोता, हेंसल समेत कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल लेने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं. लोग घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए. इसी बीच कुछ लोग गैलन और बड़े जार में पेट्रोल भराकर उसे ब्लैक में बेचने का काम कर रहे हैं.

 

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांवों में पेट्रोल 150 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति लीटर तक बेचा जा रहा है. पेट्रोल की कमी के कारण ग्रामीण मजबूरी में महंगे दामों पर  खरीदने को विवश हैं.

 

सूत्रों और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, बोतल व गैलन में पेट्रोल बेचने वाले कुछ लोग पेट्रोल पंपों से कथित सेटिंग कर अधिक मात्रा में पेट्रोल ले रहे हैं. बताया जा रहा है कि कालाबाजारी करने वाले लोग पंपों पर सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक दाम देकर गैलन में पेट्रोल खरीद रहे हैं. आरोप है कि इसी वजह से आम वाहन चालकों को सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा है, जबकि बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल कालाबाजारी के लिए बाहर भेजा जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही