Search

 
 
 

Saraikela News : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जायदा पुल के समीप छठ घाट नदी में रविवार शाम नहाने के दौरान लापता हुए ट्रेलर चालक शोहरुख खान का शव बरामद कर लिया गया है. एनडीआरएफ की टीम ने रात करीब 9:30 बजे खोजबीन शुरू की और लगभग एक घंटे के भीतर शव को बरामद कर लिया.
 

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जायदा पुल के समीप छठ घाट नदी में रविवार शाम नहाने के दौरान लापता हुए ट्रेलर चालक शोहरुख खान का शव बरामद कर लिया गया है. एनडीआरएफ की टीम ने रात करीब 9:30 बजे खोजबीन शुरू की और लगभग एक घंटे के भीतर शव को बरामद कर लिया. 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी करीब 35 वर्षीय शोहरुख खान पेशे से ट्रेलर चालक थे. वह अपने कुछ साथियों के साथ जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. रास्ते में उन्होंने वाहन को एक होटल के पास खड़ा किया और जायदा पुल के समीप नदी में नहाने चले गए. इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में बह गए.

 

तेज बहाव के कारण एक किलोमीटर दूर मिला शव

घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई गई. बाद में चांडिल थाना पुलिस और रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची. लगातार बारिश के कारण चांडिल डैम के सात फाटक खुले होने से नदी का जलस्तर बढ़ गया था और पानी का बहाव काफी तेज था, जिससे खोज अभियान में परेशानी आ रही थी.

 

रात करीब 9:30 बजे एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला. टीम ने करीब एक घंटे तक नदी में तलाश की, जिसके बाद डूबने वाले स्थान से लगभग एक किलोमीटर दूर जायदा मंदिर के सामने से शोहरुख खान का शव बरामद कर लिया गया.

 

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलने के बाद शोहरुख खान के दो रिश्तेदार मौके पर पहुंचे. वहीं, दिल्ली में रह रहे उनके परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

इसी स्थान पर पहले भी मिला था युवक का शव

गौरतलब है कि इससे पहले 9 जून को सोनारी निवासी प्रेम कुमार नामक युवक का शव भी इसी नदी क्षेत्र से बरामद किया गया था. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही