Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : कपाली फॉरेस्ट इलाके से जला हुआ शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर कपाली ओपी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Advertisement
Advertisement

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह फॉरेस्ट इलाके के बावन बीघा में एक युवक का जला हुआ शव बरामद किया गया. शव पूरी तरह जल जाने के मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

 

स्थानीय लोगों ने सुबह फॉरेस्ट एरिया में शव पड़ा देखा. खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर कपाली ओपी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह जल चुका था. आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए शव में आग लगा दी गई. हालांकि, पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और हर पहलू पर जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़ा कोई सुराग मिल सके. 


पुलिस इस मामले को बीते सोमवार को कपाली ओपी में दर्ज हुए एक 35 वर्षीय व्यक्ति की गुमशुदगी से भी जोड़कर देख रही है. पुलिस को आशंका है कि बरामद शव कहीं उसी व्यक्ति का तो नहीं है. फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही