Search

 
 
 

Saraikela News : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर होंडा शोरूम में घुसी, युवक ने भागकर बचाई जान

खरसावां-कुचाई मुख्य सड़क पर सोमवार की सुबह सड़क हादसा हुआ है. यहां देहरूडीह गांव में तेज रफ्तार इंडिगो कार अनियंत्रित होकर होंडा शोरूम में जा घुसी. इस हादसे में शोरूम के बाहर खड़ी दो नई बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.
 
  • दो नई बाइक क्षतिग्रस्त

Saraikela-Kharsawa :  खरसावां-कुचाई मुख्य सड़क पर सोमवार की सुबह सड़क हादसा हुआ है. यहां देहरूडीह गांव में तेज रफ्तार इंडिगो कार अनियंत्रित होकर होंडा शोरूम में जा घुसी. इस हादसे में शोरूम के बाहर खड़ी दो नई बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.

 

जबकि वहां मौजूद एक युवक बाल-बाल बच गया. वहीं एक घर का करकट शेड भी टूट गया. जबकि टक्कर के कारण कार का अगला हिस्सा पूरी तरह दब गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

जानकारी के अनुसार, रौशन राउत (बैजनाथपुर गांव निवासी) और विवेक साहू (पदमपुर-तेलीसाही गांव निवासी इंडिगो कार (जेएच 05 एएफ 3268) से कुचाई से खरसावां की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से करीब 15 से 20 फीट अंदर जाकर सीधे होंडा शोरूम में घुस गई.

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय एक युवक शोरूम के बाहर मौजूद था. कार को अपनी ओर आते देख उसने तुरंत भागकर जान बचाई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. दुर्घटना में कार सवार दोनों युवकों को भी चोट लगी है. हालांकि हादसे के बाद दोनों युवक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए. 

 

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि कार सवार युवक नशे की हालत में थे. वहीं कुछ लोग मामले को दबाने और आपसी समझौते की कोशिश में लगे हुए हैं. हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 

ग्रामीणों का कहना है कि खरसावां-कुचाई मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने और नियमित वाहन जांच अभियान चलाने की मांग की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही