Search

 
 
 

Saraikela News : हाईटेंशन तार में सटने से कंटेनर में लगी आग, चालक गंभीर रूप से झुलसा

आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित पम्मी कांटा के पास धर्मकांटा पर वजन कराने जा रहा एक लॉजिस्टिक कंटेनर हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया. तार के संपर्क में आते ही कंटेनर में आग लग गई और देखते ही देखते वह आग की लपटों से घिर गया.
 

Saraikela (Adityapur) :  आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित पम्मी कांटा के पास धर्मकांटा पर वजन कराने जा रहा एक लॉजिस्टिक कंटेनर हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया. तार के संपर्क में आते ही कंटेनर में आग लग गई और देखते ही देखते वह आग की लपटों से घिर गया.

 

Uploaded Image

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,  सुबह करीब साढ़े छह बजे कंटेनर धर्मकांटा की ओर बढ़ रहा था. इसी दौरान वाहन का ऊपरी हिस्सा सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया और तेज चिंगारी निकलकर कंटेनर में आग लग गई. 

 

अचानक लगी आग से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को किसी तरह वाहन से बाहर निकाला. इसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

 

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और तत्काल पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी. समाचार लिखे जाने तक राहत और बचाव कार्य की तैयारी की जा रही थी और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही