Search

 
 
 

Saraikela News : चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद सख्ती, पुलिस ने हटवाए सभी फास्ट फूड ठेले

Saraikela News : इस दौरान जियाडा परिसर के बाहर और आसपास सड़क किनारे लगे सभी फास्ट फूड ठेलों को हटवा दिया गया. आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ठेला संचालकों को तत्काल जगह खाली करने का निर्देश दिया.
 
फास्ट फूड ठेले पर हुए विवाद

Saraikela News : जियाडा भवन के बाहर फास्ट फूड ठेले पर हुए विवाद के बाद चाकूबाजी में एक युवक की मौत के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है. घटना के बाद गुरुवार को आदित्यपुर पुलिस ने इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया.

 

 

इस दौरान जियाडा परिसर के बाहर और आसपास सड़क किनारे लगे सभी फास्ट फूड ठेलों को हटवा दिया गया. आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ठेला संचालकों को तत्काल जगह खाली करने का निर्देश दिया.

 

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालय के बाहर अब किसी भी तरह के फास्ट फूड ठेले लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने कहा कि जियाडा भवन एक महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय है, जहां रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है. इसके बाहर अवैध रूप से ठेले लगने से अतिक्रमण बढ़ रहा था और वहां लोगों की भीड़ जमा होती थी.

 

उन्होंने चेतावनी दी कि आदेश का उल्लंघन कर दोबारा ठेला लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.दरअसल, बीते दिनों जियाडा परिसर के बाहर एक फास्ट फूड ठेले पर खाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते चाकूबाजी में बदल गया. हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था.

 

उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे थे.पुलिस इस मामले में आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. अब ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ठेलों को हटाने की कार्रवाई की गई है. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही