Search

 
 
 

Saraikela News: सरायकेला में अपराधियों पर सख्ती, SP मनोज स्वर्गियारी ने बाइक से की गश्ती

जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी मंगलवार को स्वयं बाइक पर सवार होकर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पहुंचे.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी मंगलवार को स्वयं बाइक पर सवार होकर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी अंजनी कुमार और टाइगर मोबाइल के जवानों के साथ मोटरसाइकिल से गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा अपराध संभावित स्थानों का भौतिक सत्यापन किया.

Uploaded Image

बाइक पेट्रोलिंग के दौरान एसपी ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अपराध संभावित क्षेत्रों में पुलिस की नियमित मौजूदगी से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है और असामाजिक तत्वों में कानून का भय बना रहता है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा. ड्रग्स तस्करी, छेड़खानी, असामाजिक गतिविधियों और संगठित अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि अपराध और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ चलता रहेगा.

 

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित वाहन एवं पैदल गश्ती करने, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा पुराने हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से जिलेभर में विशेष गश्ती और निगरानी अभियान लगातार चलाए जाएंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही