Search

 
 
 

Saraikela News : डीसी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश

जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से लोग पहुंचे थे. डीसी ने एक-एककर सभी की समस्याएं सुनीं. कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया. डीसी ने अन्य मामलों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया.
 
लोगों की समस्याएं सुनते डीसी नीतीश कुमार सिंह.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के डीसी डीसी नीतीश कुमार सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनीं. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से लोग पहुंचे थे. डीसी ने एक-एककर सभी की समस्याएं सुनीं. कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया. डीसी ने अन्य मामलों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया.

 

जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेयजल संकट, सड़क, राशन कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, अनुकंपा नियुक्ति व आंगनबाड़ी सेविका चयन से जुड़े मामले आए थे. डीसी ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही