Search

 
 
 

Saraikela News : पुलिस ने स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान, छात्रों को कई मुद्दों पर दी जानकारी

चौका थाना पुलिस ने शुक्रवार को प्लस टू हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को कानून, सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं.
 

Saraikela : चौका थाना पुलिस ने शुक्रवार को प्लस टू हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को कानून, सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जागरूक बनाकर अपराध और सामाजिक कुरीतियों से बचाव के प्रति सचेत करना था.

 

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए नशा मुक्ति का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि नशे की लत युवाओं के भविष्य को प्रभावित करती है, इसलिए इससे दूर रहना जरूरी है.

 

कार्यक्रम में पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा, महिला अपराध, बाल विवाह निषेध कानून और डायन प्रथा रोकथाम अधिनियम की भी जानकारी दी गई. अधिकारियों ने बच्चों और महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से बताते हुए किसी भी तरह की समस्या होने पर कानूनी सहायता लेने की सलाह दी.

 

बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए छात्रों को ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए गए. शिकायत दर्ज कराने के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई. इसके अलावा बच्चा चोरी जैसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध सूचना की सत्यता जांचने की सलाह दी गई. आपातकालीन सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और डायल-112 के उपयोग के बारे में भी बताया गया.

 

पुलिस पदाधिकारियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने पर जोर देते हुए दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन के अधिकारों की भी जानकारी दी. थाना प्रभारी ने कहा कि जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की नींव होते हैं और अपराध नियंत्रण में जागरूकता की अहम भूमिका है.कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही