Search

 
 
 

Saraikela News : डीसी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, बैरिकेडिंग से लेकर चेंजिंग रूम की व्यवस्था के निर्देश

Saraikela News : इस दौरान आदित्यपुर नगर निगम के आयुक्त और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने घाटों की स्थिति, नदी के जलस्तर, आने-जाने के रास्तों और साफ-सफाई का जायजा लिया.
 
डीसी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

Saraikela News : खरसावां जिला प्रशासन छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. श्रद्धालुओं को घाटों पर किसी तरह की परेशानी न हो और पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसके लिए उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने बुधवार को आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान छठ घाट समेत कई अन्य घाटों का औचक निरीक्षण किया.

 

 

इस दौरान आदित्यपुर नगर निगम के आयुक्त और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने घाटों की स्थिति, नदी के जलस्तर, आने-जाने के रास्तों और साफ-सफाई का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घाटों का समतलीकरण जल्द पूरा किया जाए. जहां भी खतरे की आशंका है, वहां बैरिकेडिंग कराई जाए और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए.

 

महिला छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक घाट पर नगर निगम की ओर से अस्थायी चेंजिंग रूम बनाने का निर्देश दिया गया. वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर गोताखोर, नाव और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया.

 

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि छठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.उपायुक्त ने आम लोगों से भी अपील की कि छठ के दौरान आतिशबाजी से बचें और यदि पटाखे जलाते हैं तो सुरक्षित स्थान पर ही जलाएं, ताकि किसी को चोट न पहुंचे और लोक आस्था का यह महापर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही