Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : कपाली में डीसी ने किया SIR अभियान का निरीक्षण, घर-घर जाकर लिया जायजा

सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है. इसी कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने शनिवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद कपाली का औचक निरीक्षण किया. 

 

 

इस दौरान उन्होंने कई मतदान केंद्रों का दौरा कर घर-घर जाकर यह जांच की कि मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचे हैं या नहीं.निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्र संख्या 330, 331, 332, 333 और 335 से 340 तक के क्षेत्रों का भ्रमण किया. उन्होंने स्थानीय मतदाताओं से बातचीत कर गणना प्रपत्रों के वितरण की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों से अभियान की प्रगति पर विस्तृत रिपोर्ट भी ली.

 

Uploaded Image

डीसी ने गणना प्रपत्रों के वितरण, उनके संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचना चाहिए और उसका सही तरीके से संग्रहण व डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बन सके.

 

उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े डाटा की शुद्धता पर विशेष जोर देते हुए AERO, बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ को क्षेत्रवार समीक्षा कर लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

 

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से भी अपील की कि वे गणना प्रपत्र को सही जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ भरकर समय पर अपने बीएलओ के पास जमा करें. उन्होंने कहा कि SIR-2026 अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे.निरीक्षण के दौरान नगर परिषद कपाली के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, बीएलओ सुपरवाइजर और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही