Search

 
 
 

Saraikela News: डीसी की अपील, 1 अक्टूबर तक 18 वर्ष पूरा करने वाले युवा जुड़वा सकते वोटर लिस्ट में नाम

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं से मतदाता सूची में समय पर नाम दर्ज कराने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिन युवाओं की आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो जाएगी या जिन पात्र नागरिकों का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे घोषणा-पत्र के साथ प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं से मतदाता सूची में समय पर नाम दर्ज कराने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिन युवाओं की आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो जाएगी या जिन पात्र नागरिकों का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे घोषणा-पत्र के साथ प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं.

Uploaded Image

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को लेकर डीसी ने की अपील

उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 5 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा. इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक पात्र नागरिक अपने संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से अथवा ऑनलाइन आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं.

 

इसे भी पढ़ें:

 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदाता के रूप में पंजीकरण पर निर्भर करती है. इसलिए सभी युवा, शिक्षण संस्थान, स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संस्थाएं, जनप्रतिनिधि एवं जागरूक नागरिक अधिक से अधिक पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें.

 

उपायुक्त ने नागरिकों से अपने नाम की पुष्टि करने के साथ-साथ परिवार, मित्रों और आसपास के पात्र लोगों का नाम भी समय पर मतदाता सूची में दर्ज कराने में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही