Search

 
 
 

Saraikela News : चौका में बंद पड़े कोहिनूर स्टील प्लांट में ईडी की कार्रवाई, 8 घंटे चली रेड

Saraikela News: कोहिनूर स्टील प्लांट में पावर प्लांट स्थापित करने के नाम पर विभिन्न बैंकों से करीब 900 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया था. आरोप है कि ऋण लेने के बावजूद वहां पावर प्लांट स्थापित नहीं किया गया.
 
कोहिनूर स्टील प्लांट.

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका के समीप खूंचीडीह स्थित बंद पड़ी कोहिनूर स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की. सुबह करीब पांच बजे पहुंची टीम ने लगभग आठ घंटे तक कंपनी परिसर में जांच-पड़ताल की. इसके बाद टीम वहां से लौट गई.

 

इसे भी पढ़ें


मिली जानकारी के अनुसार, कोहिनूर स्टील प्लांट में पावर प्लांट स्थापित करने के नाम पर विभिन्न बैंकों से करीब 900 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया था. आरोप है कि ऋण लेने के बावजूद वहां पावर प्लांट स्थापित नहीं किया गया. इसी मामले को लेकर ईडी से शिकायत की गई थी.


बताया जा रहा है कि इसी शिकायत के आधार पर ईडी की टीम ने फैक्ट्री परिसर में छापेमारी की. छापेमारी में टीम को क्या-क्या दस्तावेज व साक्ष्य मिले हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. ईडी की ओर से भी कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.


करीब आठ घंटे तक चली इस कार्रवाई के बाद इलाके में मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. अब सबकी नजरें ईडी की आगे की जांच और आधिकारिक खुलासे पर टिकी हैं.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही