Search

 
 
 

Saraikela News: शोभापुर ईदगाह मैदान में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, भाईचारे का संदेश

सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभापुर ईदगाह मैदान में अंजुमन मुस्लिम कमिटी के तत्वावधान में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज बड़े ही सादगीपूर्ण, शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के वातावरण में अदा की गई.
 

Saraikela: सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभापुर ईदगाह मैदान में अंजुमन मुस्लिम कमिटी के तत्वावधान में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज बड़े ही सादगीपूर्ण, शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के वातावरण में अदा की गई. नमाजियों की भारी भीड़ ने ईदगाह मैदान में अल्लाह की इबादत कर देश-दुनिया में अमन, शांति, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी.


नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी. पूरे ईदगाह मैदान में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का अद्भुत नजारा देखने को मिला. बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया.


पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर राजनगर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. मौके पर पुलिस बल तैनात रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी गई. प्रशासन द्वारा लोगों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील भी की गई.


इस अवसर पर मौलाना अबुल कलाम, शेर मोहम्मद, मोहम्मद इदरीस, मोईनुद्दीन, नदीम अंसारी, नुरुल, अब्दुल हाई, अलीम, इस्माइल, फिरोज, गुलाम मोहम्मद, जमील, कादिर, जाकिर, मुस्ताहब, अनीस आलम, सहबाज, फैयाज, अली खान, साबुरुद्दीन, मकसूद, अमजद, अजीजुल, अज़हरुद्दीन, साजिद, सेराज, फैसल, आरिफ, इस्तियाक, इमरान, गुल मोहम्मद, जाहेदुल्ला, अजीज, जाने आलम, अहमद अली, अनवर, सब्बीर अंसारी, अरशद रजा, दिलजान सहित शोभापुर के बड़ी संख्या में नमाजी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही