Search

 
 
 

Saraikela News: बैठक में किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, बीज वितरण व KCC की डीसी ने की समीक्षा

Saraikela News: बैठक में उपायुक्त ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. इन योजनाओं की जानकारी पंचायत और गांव स्तर तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र किसान इनका लाभ उठा सकें.
 
अधिकारियों को निर्देश देते डीसी

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले और कृषि कार्यों को बढ़ावा दिया जा सके, इसके लिए उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए. शनिवार को समाहरणालय सभागार में कृषि एवं संबंधित विभागों की मासिक समीक्षा बैठक हुई. इसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई और पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन की समीक्षा की गई.


इसे भी पढ़ें:


बैठक में उपायुक्त ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. इन योजनाओं की जानकारी पंचायत और गांव स्तर तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र किसान इनका लाभ उठा सकें. 


उन्होंने पंजीकृत किसानों के बीच गेहूं, सरसों, चना, अरहर समेत अन्य फसलों के बीज वितरण का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी किसान को दोहराव के कारण एक ही लाभ बार-बार नहीं मिले.


उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों को जोड़ने और सभी पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का लाभ देने का निर्देश दिया. बैठक में नारकोटिक्स से प्रभावित क्षेत्रों में खेती के विकल्पों पर भी चर्चा हुई. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे क्षेत्रों के किसानों को अफीम और गांजा की खेती छोड़कर वैकल्पिक फसलों की खेती करने के लिए जागरूक किया जाए. 


पशुपालन क्षेत्र की समीक्षा करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लंबित पशु वितरण का काम जल्द पूरा करने और पीपीआर टीकाकरण से संबंधित आंकड़ों की ऑनलाइन एंट्री पूरी करने को कहा.

 

उपायुक्त ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) को स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया. वहीं, सहकारिता विभाग को लैंप्स समितियों को सक्रिय करने, सदस्यता अभियान चलाने और जिन लैंप्स में अभी तक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का संचालन शुरू नहीं हुआ है, वहां जल्द सेवा शुरू कराने को कहा.

 

किसानों को उचित दर पर खाद उपलब्ध कराने के लिए उपायुक्त ने उर्वरक दुकानों का नियमित निरीक्षण करने और निर्धारित कीमत पर ही खाद की बिक्री सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से तय लक्ष्यों के अनुसार योजनाओं को पूरा करने और किसानों तक उनका लाभ पहुंचाने को कहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही