Search

 
 
 

Saraikela News : चांडिल में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 5 अवैध महुआ चुलाई अड्डे किए ध्वस्त

उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. चांडिल थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पांच अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया है. मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में जावा महुआ और अवैध शराब बरामद की है.
 

 

Saraikela :  उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. चांडिल थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पांच अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया है. मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में जावा महुआ और अवैध शराब बरामद की है. 

कई गांवों में चली छापेमारी

जानकारी के अनुसार, डीसी के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में जिले में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने खोखरोडीह, जड़ियाडीह, चाकुलिया और हमसदा टोला गांवों में छापेमारी की और अवैध शराब बनाने वाले पांच अड्डों को नष्ट किया. 

 

भारी मात्रा में जावा महुआ और शराब बरामद

छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 1000 किलोग्राम जावा महुआ और 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की. विभाग ने बरामद शराब और जावा महुआ को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया. 

 

अड्डा संचालकों पर होगी कानूनी कार्रवाई

उत्पाद विभाग ने बताया कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है.

 

विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही