Search

 
 
 

Saraikela News : पेट्रोल पंप के पास भूमिगत केबल में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Saraikela : शहर में एक पेट्रोल पंप के सामने जुस्को की भूमिगत विद्युत केबल में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. जिससे आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पेट्रोल पंप के पास आग लगने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें तुरंत वहां से हटाया गया.
 

Saraikela : शहर में एक पेट्रोल पंप के सामने जुस्को की भूमिगत बिजली केबल में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पेट्रोल पंप के पास आग लगने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें तुरंत वहां से हटाया गया. 

 

इसे भी पढ़े..

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया. दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के कारण आग पर समय रहते काबू पाया गया, जिससे पेट्रोल पंप तक आग फैलने से पहले ही स्थिति नियंत्रण में आ गई और बड़ा हादसा होने से टल गया.

 

घटना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. उन्होंने इस घटना के लिए जुस्को की लापरवाही और खराब बिजली व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया. उनका कहना था कि भूमिगत बिजली केबलों की नियमित जांच और रखरखाव नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं.

 

मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि इस मामले की विभागीय शिकायत कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी. साथ ही उन्होंने शहर की विद्युत संरचनाओं की व्यापक जांच कराने और जहां भी खराबी हो, वहां जल्द मरम्मत कराने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो.

 

हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. दमकल विभाग की सतर्कता और समय पर कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया. फिलहाल शॉर्ट सर्किट के कारणों की जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही