Search

 
 
 

Saraikela News : आदित्यपुर में रंगदारी मामले में पांच गिरफ्तार, हमले की सूचना निकली झूठी

Saraikela News: गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित प्रगति नगर में रहने वाले विकास पोद्दार ने आदित्यपुर थाने में रंगदारी मांगने को लेकर लिखित शिकायत की थी. शिकायत के आधार पर आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 508/26 दर्ज किया गया. इसमें पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस की टीम.

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर से आगे गम्हरिया में रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में राहुल पंडित, शिवा कुमार, आकाश सिंह, जुलू माली और मुकेश केवट शामिल हैं. सभी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया.

 

इसे भी पढ़ें


पुलिस के अनुसार, गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित प्रगति नगर में रहने वाले विकास पोद्दार ने आदित्यपुर थाने में रंगदारी मांगने को लेकर लिखित शिकायत की थी. शिकायत के आधार पर आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 508/26 दर्ज किया गया. इसमें पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.


पुलिस के मुताबिक, प्राथमिकी में नामजद राहुल पंडित और उसके चार साथियों ने बुधवार शाम करीब आठ बजे सालडीह चौक के पास खुद पर और अपने दोस्तों पर जानलेवा हमला होने की सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस की शुरुआती जांच में यह सूचना झूठी पाई गई. पुलिस का कहना है कि रंगदारी के मामले से बचने के उद्देश्य से हमले की झूठी सूचना दी गई थी.


पुलिस के अनुसार, राहुल पंडित करीब दस दिन पहले ही जेल से बाहर आया था. उसके खिलाफ कई मामलों में आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं. पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही