Search

 
 
 

Saraikela  News : दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत, पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल

Saraikela News : टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.हादसे में पिकअप वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया
 
दो वाहनो की आमने-सामने भिड़ंत

Saraikela News : जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह टोल ब्रिज मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ. टोल ब्रिज मोड़ के पास सामान से लदी एक बोलेरो पिकअप वैन और टाटा चेचिस वाहन के बीच जोरदार टक्कर हुई.

 

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.हादसे में पिकअप वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

 

हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही