Saraikela News : सरायकेला में होमगार्ड जवान दिनेश गोप की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई. कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई. 37 वर्षीय दिनेश गोप घुटुसाई के रहने वाले थे. वह रेफरल अस्पताल में तैनात थे.
इसे भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश गोप सोमवार की सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई. बताया जा रहा है कि उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था. जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई. बाद में उनकी मौत हो गई. डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक रक्तचाप के कारण उनकी मौत हुई है.
जवान की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में मातम छा गया, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

