Search

 
 
 

Saraikela News : हाइवा ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को मारी टक्कर,चालक -खलासी की मौत

खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर तेज रफ्तार हाइवा सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई.
 

Saraikela : खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर तेज रफ्तार हाइवा सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई. हादसा इतनी भयावह थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार चालक व खलासी की मौके पर ही मौत हो गई.

 

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर सड़क किनारे खड़ी थी. इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही हाइवा (संख्या JH05AN4390) अनियंत्रित होकर सीधे ट्रेलर में जा घुसी. जोरदार टक्कर के कारण हाइवा का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक तथा खलासी अंदर ही फंस गए.

 

घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी देर तक राहत और बचाव कार्य चलाया गया. काफी मशक्कत के बाद दोनों को केबिन से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही