Search

 
 
 

Saraikela News: खड़े ट्रक में पीछे से हाइवा ने मारी टक्कर, घायल चालक का इलाज जारी

सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर महतो ढाबा के समीप बुधवार की सुबह सड़क हादसा हुआ. जहां, सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Saraikela: सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर महतो ढाबा के समीप बुधवार की सुबह सड़क हादसा हुआ. जहां, सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसा. हादसे में हाईवा चालक वाहन के अंदर फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के कारण सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया. बाद में पुलिस ने यातायात को समान्य कराया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही