Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News: पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की जांच

जिले के कपाली ओपी पुलिस ने देर रात सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया
Advertisement
Advertisement
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें
  • कागजात भी खंगाले

Saraikela : जिले के कपाली ओपी पुलिस ने देर रात सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की गहन जांच की गई. साथ ही वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर यह भी सुनिश्चित किया गया कि कोई शराब के नशे में वाहन तो नहीं चला रहा है.

 

 

Uploaded Image

 

कपाली ओपी प्रभारी ने बताया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना और क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है.उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी इस तरह के सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही