Search

 
 
 

Saraikela News:  झामुमो के केंद्रीय सदस्य दशमत मार्डी का निधन, पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

Saraikela News: गणेश महाली ने दिवंगत दशमत मार्डी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और अंतिम यात्रा में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि दशमत मार्डी झामुमो के समर्पित, कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ता थे. संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रिय भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा. उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है, जिसकी भरपाई करना कठिन है.
 
दशमत मार्डी के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि

Saraikela News:  राजनगर प्रखंड के आमलाटोला निवासी व झामुमो के केंद्रीय सदस्य दशमत मार्डी के आकस्मिक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है. सोमवार को उनके अंतिम संस्कार में झामुमो के पूर्व प्रत्याशी सह केंद्रीय सदस्य गणेश महाली सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए.


गणेश महाली ने दिवंगत दशमत मार्डी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और अंतिम यात्रा में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि दशमत मार्डी झामुमो के समर्पित, कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ता थे. संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रिय भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा. उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है, जिसकी भरपाई करना कठिन है.

 

इसे भी पढ़ें:


झामुमो नेता कालिपद सोरेन ने कहा कि दशमत मार्डी का अचानक चले जाना पार्टी और समाज के लिए बेहद दुखद है. वे हमेशा संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय रहते थे और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मजबूती से काम करते थे. उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें.


अंतिम संस्कार में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राम सिंह हेम्ब्रम, सुबल महतो, विशु हेम्ब्रम, कालिपद सोरेन, दुर्गा लाल मुर्मू, दिलीप महतो, शेखर महाकुड़, संजय हांसदा, घासीराम मुर्मू समेत बड़ी संख्या में झामुमो नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने दिवंगत दशमत मार्डी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही