Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News: नीट पेपर लीक मामले को लेकर झामुमो का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन

नीट परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग तथा नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को सरायकेला के गैरेज चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला समिति ने विरोध-प्रदर्शन किया.
Advertisement
Advertisement
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: नीट परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग तथा नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को सरायकेला के गैरेज चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला समिति ने विरोध-प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र महतो के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन किया गया.  इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया.

Uploaded Image
झामुमो नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले ने देश की परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि छात्रों का विश्वास बना रहे.

 

इसे भी पढ़ें:


वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है.


झामुमो नेताओं ने कहा कि पार्टी छात्रों और युवाओं के हितों की लड़ाई हमेशा लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी. यदि परीक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार नहीं किए गए और छात्रों की मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया.


इस अवसर पर सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, वरिष्ठ नेता सुधीर महतो, विशु हेम्ब्रम, रानी हेम्ब्रम, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कबी, जिला सचिव वैद्यनाथ टुडू, जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, धरमु गोप, दुर्गा लाल मुर्मू, हरिहर लोहार, शंभू आचार्य, सुरेश हेम्ब्रम, कृष्णा राणा सहित बड़ी संख्या में झामुमो के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही