Search

 
 
 

Saraikela News : बकरीद को लेकर खरसावां पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, शांति और सद्भाव का प्रतीक है. उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की.
 
फ्लैग मार्च में शामिल थाना प्रभारी व अन्य.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस-प्रशासन बकरीद पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह अलर्ट हैं. खरसावां में बुधवार को थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शहर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस की टीम ने मुख्य बाजार, चौक-चौराहों व आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से त्योहार भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की.

 

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, शांति और सद्भाव का प्रतीक है. उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. साथ ही चेतावनी भी दी कि त्योहार के दौरान माहौल खराब करने व अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पर्व को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है. ताकि किसी तरह की भ्रामक सूचना फैलने न पाए.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही