Search

 
 
 

Saraikela News: गम्हरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख के ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गम्हरिया थाना पुलिस ने दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है.
 

Gamharia : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गम्हरिया थाना पुलिस ने दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आर्का जैन कॉलेज जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली, जिसमें कुल 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. इसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है.

 

दोनों आरोपियों के पास से मिली ब्राउन शुगर


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीवनपुर निवासी मोहम्मद कलीम खान और कोलाबिरा निवासी प्रदीप महतो के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, कलीम खान के पास से 9 ग्राम और प्रदीप महतो के पास से 3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई.

 

पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए


पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में पूछताछ की. इसके बाद सोमवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को नशीला पदार्थ किसने उपलब्ध कराया था और इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है या नहीं.

 

नशे के खिलाफ अभियान जारी


पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा. युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से संदिग्ध इलाकों में निगरानी भी बढ़ाई गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही