Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में करीब एक सप्ताह पहले मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में प्रसव कराने के दौरान मां और नवजात की मौत हो गई थी. इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवलाल कंकुल को निलंबित कर दिया है.
आरोप है कि प्रभारी डॉ. शिवलाल कंकुल उस समय अस्पताल में मौजूद नहीं थे. एक नर्स ने मोबाइल व टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी कराई. प्रसव के बाद महिला व नवजात दोनों की मौत हो गई थी. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया था.
जांच रिपोर्ट में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी व प्रशासनिक जिम्मेदारियों में लापरवाही पाए जाने के बाद विभाग ने डॉ. कंकुल पर कार्रवाई की. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय चाईबासा सिविल सर्जन कार्यालय में तय किया गया है.
इधर, जमशेदपुर के MGM अस्पताल में टीकाकरण के बाद नवजात की मौत मामले की भी जांच शुरू हो गई है. परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. MGM अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने जांच कराने की बात कही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment