Search

 
 
 

Saraikela News: अवैध कोयला ढुलाई पर बड़ी कार्रवाई, पदमपुर टोल प्लाजा से चार वाहन जब्त

Saraikela : जिले में अवैध खनन व खनिजों की ढुलाई के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है
 

Saraikela : जिले में अवैध खनन व खनिजों की ढुलाई के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग और कांड्रा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कांड्रा क्षेत्र के पदमपुर टोल प्लाजा पर औचक जांच अभियान चलाया. इस दौरान बिना वैध दस्तावेज के कोयला ले जा रहे चार वाहनों को जब्त कर लिया गया.

 

Uploaded Image

 

जांच के दौरान टीम ने क्रमांक JH05AU6616, JH05DE1017, JH05DN1016 और JH05DE6826 वाहनों को रोका गया. अधिकारियों ने जब वाहन चालकों से कोयला परिवहन से जुड़े जरूरी कागजात मांगे तो वे वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके. इसके बाद चारों वाहनों को जब्त कर सुरक्षा के लिए कांड्रा थाना परिसर में रखा गया.

 

खनन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. साथ ही अवैध कोयला परिवहन में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी.

 

उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने साफ कहा है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और खनिजों की अवैध ढुलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

 

जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है. यदि कहीं अवैध खनन, भंडारण या खनिजों की अवैध ढुलाई की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही