Search

 
 
 

Saraikela News : आदित्यपुर में युवती के साथ दुष्कर्म व जबरन गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार

आदित्यपुर थाना की पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म व गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने के मामले में आरोपी दिलीप गोराई को गिरफ्तार कर लिया है. उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया. वह लंबे समय से फरार चल रहा था.
 
गिरिफ्तार आरोपी के साथ पुलिस.

Saraikela : आदित्यपुर थाना की पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म व गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने के मामले में आरोपी दिलीप गोराई को गिरफ्तार कर लिया है. उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गम्हरिया के नमोपाड़ा इलाके से दबोचा.

 


पुलिस के अनुसार, इस मामले में पीड़िता की लिखित शिकायत पर आदित्यपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. उसके बाद से आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह गम्हरिया के नमोपाड़ा इलाके में छिपा हुआ है. पुलिस ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया.


गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया. अदालत के निर्देश पर उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है. घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही