Search

 
 
 

Saraikela News : कपाली में शराब के पैसे को लेकर दोस्त पर फायरिंग, पैर में लगी गोली

कपाली ओपी क्षेत्र के तमुलिया में शराब पीने के दौरान पैसों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. शराब के पैसे के भुगतान को लेकर एक युवक गोल्डन ने अपने ही दोस्त के पैर में गोली मार दी.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के तमुलिया में शराब पीने के दौरान पैसों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. शराब के पैसे के भुगतान को लेकर एक युवक गोल्डेन ने अपने ही दोस्त के पैर में गोली मार दी. घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया.

 

Uploaded Image आरोपी युवक गोल्डेन.


पुलिस के अनुसार, तमुलिया निवासी नूर व गोल्डेन एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे. शराब के पैसे देने को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर गोल्डन ने नूर पर गोली चला दी. गोली नूर के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

 


सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल नूर को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी गोल्डेन मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. आरोपी गोल्डन का आपराधिक इतिहास रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही