Search

 
 
 

Saraikela News : तालाब  में तैरता मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Saraikela News : वहीं, बुधवार सुबह करीब 6 बजे परिसर के तालाब में एक अन्य व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया. 24 घंटे के भीतर एक ही परिसर में दो शव मिलने से स्थानीय लोगों के बीच कई सवाल उठने लगे हैं.
 
तलाब में मिला व्यक्ति का शव
  • आदित्यपुर के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में 24 घंटे में दूसरी लाश मिलने से सनसनी,

Saraikela News : खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में लगातार दूसरे दिन शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मंगलवार को परिसर के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया था.

 

 

वहीं, बुधवार सुबह करीब 6 बजे परिसर के तालाब में एक अन्य व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया. 24 घंटे के भीतर एक ही परिसर में दो शव मिलने से स्थानीय लोगों के बीच कई सवाल उठने लगे हैं.

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह तालाब में शव देखकर स्थानीय लोगों ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी. कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. लगातार दो दिनों तक शव मिलने की घटना से इलाके में भय और चिंता का माहौल है.

 

गौरतलब है कि मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर के खेत में एक युवक का शव मिला था. सूचना मिलने के बाद आदित्यपुर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की थी.

 

इस घटना के अगले ही दिन उसी परिसर के तालाब में एक अन्य शव मिलने से मामला और गंभीर हो गया है.स्थानीय लोग यह जानना चाहते हैं कि दोनों मौतों के पीछे क्या वजह है और क्या इन घटनाओं के बीच कोई संबंध है. हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने से पहले दोनों घटनाओं को आपस में जोड़ना उचित नहीं होगा. दोनों शवों की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाना अब जांच का अहम हिस्सा होगा.

 

खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची थी और तालाब से शव को बाहर नहीं निकाला गया था. इस कारण मृतक की पहचान, उसकी मौत के कारण और घटना से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी. पुलिस के मौके पर पहुंचने, शव को बाहर निकालने और जांच आगे बढ़ने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही