Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : गोविंदपुर मोड़ पर बनेगा आधुनिक बस स्टैंड

गोविंदपुर मोड़ को जल्द ही आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. यहां जिला परिषद की ओर से अत्याधुनिक बस पड़ाव का निर्माण कराया जाएगा. जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने शुक्रवार को नारियल फोड़कर बस स्टैंड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया.
Advertisement
Advertisement
फाइल फोटो.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के मुख्य मार्ग स्थित गोविंदपुर मोड़ को जल्द ही आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. यहां जिला परिषद की ओर से अत्याधुनिक बस पड़ाव का निर्माण कराया जाएगा. जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने शुक्रवार को नारियल फोड़कर बस स्टैंड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया.

 

 

करीब एक करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस बस पड़ाव का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना है. अंचलाधिकारी ने बस पड़ाव निर्माण के लिए करीब 1 एकड़ 18 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई है. प्रस्तावित बस पड़ाव में एक साथ पांच बड़ी बसों के ठहरने की व्यवस्था होगी. इसके अलावा यात्रियों के बैठने और बसों के सुरक्षित संचालन के लिए भी जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. मौके पर प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी गागराई, गोविंदपुर पंचायत के मुखिया देवराज पूर्ति समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही