Search

 
 
 

Saraikela News: बाइक सवार की बस से टक्कर, हरिना मेला से लौट रहा था युवक, घायल का इलाज जारी

सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह दुर्घटना कुनाबेड़ा पुलिया के पास सुबह करीब 9 बजे हुई, जहां बस और एक बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई.
 

Saraikela-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह दुर्घटना कुनाबेड़ा पुलिया के पास सुबह करीब 9 बजे हुई, जहां बस और एक बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई.

 

घायल युवक की पहचान चांडिल अनुमंडल के कल्याणपुर गांव निवासी आशीष महतो के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार आशीष अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ हरिना मेला से घर लौट रहे थे. इसी दौरान कुनाबेड़ा पुलिया के समीप उनकी बाइक बस की चपेट में आ गई.

 

हादसे में आशीष महतो के दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी और उनका पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. अधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली. ग्रामीणों और समाजसेवियों ने कहा कि सड़क हादसों के मामलों में समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है.

 

एंबुलेंस के इंतजार के बजाय स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों के अनुसार घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर किया जा सकता है.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही