Saraikela News: जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत केंदमुंडी पंचायत के मझगांव में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण पांचला बास्के का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया. मकान गिरने से परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है.
इसे भी पढ़ें:
जानकारी के अनुसार, पांचला बास्के के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है. वह अपनी बहन और बुआ के साथ इसी कच्चे मकान में रहती हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और घर में कमाने वाला कोई सदस्य नहीं है.
लगातार बारिश के कारण कच्चा मकान कमजोर होकर अचानक गिर गया. हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मकान ध्वस्त होने के बाद परिवार को रहने और बारिश से बचने में काफी परेशानी हो रही है.
पीड़ित परिवार ने प्रशासन और सरकार से क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लेकर उचित मुआवजा देने तथा सरकारी आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि इस कठिन परिस्थिति में परिवार को राहत मिल सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

