Search

 
 
 

Saraikela News : आदित्यपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, पति, सास-ससुर और देवर गिरफ्तार

Saraikela News : पिंकी के पिता ललित महतो ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. पिता के अनुसार, पिंकी गर्भवती थी.
 
गिरफ्तार आरोपियों को ले जाती पुलिस.

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतवाहनी स्थित जॉय नेक्स्ट अपार्टमेंट में नवविवाहिता पिंकी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने उसके पति, सास, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पिंकी कुमारी के पिता ललित महतो की लिखित शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है.

 

इसे भी पढ़ें


गिरफ्तार आरोपियों में पति मनीष शर्मा, ससुर श्याम शर्मा, सास पूनम शर्मा और देवर सतीश शर्मा शामिल हैं. कागजी प्रक्रिया के बाद चारों को जेल भेज दिया गया. बताया गया कि पिंकी ने कुछ महीने पहले मनीष शर्मा से प्रेम विवाह किया था.


पिंकी के पिता ललित महतो ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. पिता के अनुसार, पिंकी गर्भवती थी. मायके वालों का आरोप है कि घटना वाले दिन पिंकी को बुरी तरह पीटा गया था. उसकी छाती और पेट पर वार किए गए. इसके बाद ससुराल वाले उसे अस्पताल ले गए. परिजनों का कहना है कि इस दौरान न तो उन्हें और न ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई.


पिंकी को पहले जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पिंकी की मौत की खबर मिलने पर मायके वालों में आक्रोश फैल गया. परिजन शव लेकर सीधे जॉय नेक्स्ट अपार्टमेंट पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया. आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत और शुरुआती जांच के आधार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही