Search

 
 
 

Saraikela News : ट्रक  की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत,दो घायल

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिलगु मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो
 

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिलगु मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रांची से जमशेदपुर की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा. अनियंत्रित वाहन ने पहले एक टाटा मैजिक को जोरदार टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. 

 

हादसे में चिलगु निवासी जितेन दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि टाटा मैजिक चालक कालीपद गोप गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं चाकुलिया निवासी एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं, जिसका उपचार कराया जा रहा है.दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कार्यशैली पर सवाल उठाए.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि चिलगु क्षेत्र में पिछले लंबे समय से पुल निर्माण कार्य के कारण फोरलेन सड़क को सिंगल लेन के रूप में संचालित किया जा रहा है. बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था में पर्याप्त सुधार नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है.

 

घटना की सूचना मिलने पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई. साथ ही जिला प्रशासन और एनएचएआई से निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा जल्द सामान्य यातायात बहाल करने की मांग की.

 

उधर, चांडिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है.लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच एक बार फिर सड़क सुरक्षा, निर्माण कार्य की धीमी गति और यातायात प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही